Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनौरा में ‘द अयोध्या होटल’ का हुआ उद्घाटन

जनौरा में ‘द अयोध्या होटल’ का हुआ उद्घाटन


पूर्व न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के जनौरा क्षेत्र में स्थित “द अयोध्या होटल” का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर होटल के डायरेक्टर अनिल सिंह तथा मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ सिंह व राहुल सिंह ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।

होटल प्रबंधन ने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठहरने, खानपान और अन्य आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। होटल में कुल 19 कमरे उपलब्ध हैं, जिनमें 12 कमरे बालकनी युक्त और सात कमरे बिना बालकनी के हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होटल की ओर से दर्शन व्यवस्था भी की गई है। इसके तहत पांच गाड़ियों के माध्यम से दर्शन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे पैकेज के रूप में संचालित किया जाएगा।

होटल प्रबंधन ने बताया कि “द अयोध्या होटल” का निर्माण आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और अन्य आगंतुकों को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध हो सके।

उद्घाटन समारोह में आनंद सिंह, विपिन सिंह, कर्मवीर सिंह, राजेश सिंह, क्षत्रिय कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी, न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह, बृजभान सिंह, गौरव सिंह उर्फ गोलू पार्षद, एडवोकेट आशीष पांडे, समाजसेवी मयंक शुक्ला, व्यापारी नेता बिन्नू सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments