Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंघ शाखा संगम उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

संघ शाखा संगम उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 12 शाखाओं को एक स्थान पर लगा कर, शाखा संगम उत्सव का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन तमसा मार्ग, अकबरपुर,में किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज लगा कर किया गया। मुख्य अतिथि संजय, प्रांत बौद्घिक प्रमुख ने कहा कि संगठन की शक्ति ही सर्वोपरि है, तथा शाखा के माध्यम से हम सब संगठित होकर, अपने राष्ट्र कार्य में आरूढ़ हो जाते हैं।

मंचस्थ पदाधिकारियों में जिला संघ चालक, ओमप्रकाश काबरा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. मनीष अग्रहरी ने शाखा की प्रशंशा करते हुए कहा कि इससे हमें संस्कार मिलता है और संस्कारित समाज राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है l कार्यक्रम का संचालन ऋषि किया। मुख्य रूप से  सह जिला संघ चालक गोविन्द, जिला कार्यवाह अखिलेश, जिला प्रचारक शैलेन्द्र, गोरेलाल सह नगर संघ चालक, प्रशान्त व क्रीड़ा भारती के नीरज उपाध्याय मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments