Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन


अयोध्या। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 और 7 जनवरी को आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण अपर जिलाधिकारी (भू–राजस्व) गजेन्द्र सिंह ने किया।

समारोह की शुरुआत में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उपक्रीड़ाधिकारी विवेक कुमार ने बैज लगाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उत्साहवर्धन के लिए आशीर्वचन कहे।

प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए सबजूनियर बालक खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की निर्णायक मंडल द्वारा तकनीकी रूप से समीक्षा की गई और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी शकील अहमद अंसारी, सहायक प्रशिक्षक मुकेश कुमार सिंह और कुलदीप श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक व प्रशिक्षिकाएं तथा समस्त निर्णायकगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments