Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर की सुरक्षा के लिए तैयार हुआ आधुनिक कंट्रोल रूम, जल्द...

राम मंदिर की सुरक्षा के लिए तैयार हुआ आधुनिक कंट्रोल रूम, जल्द होगा लोकार्पण


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक आधुनिक प्रशासनिक भवन और कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह भवन राम मंदिर के ठीक बाहर पुलिस विभाग की लगभग 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर निर्मित किया गया है, जिसकी कुल लागत 1128.75 लाख रुपये है। परियोजना का संचालन गृह विभाग द्वारा किया गया है, जबकि निर्माण कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस रही है। निर्माण कार्य दिसंबर 2023 में प्रारंभ हुआ था।

जी प्लस वन मंजिला इस प्रशासनिक भवन के बेसमेंट में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से राम जन्मभूमि परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों की रीयल-टाइम निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की मॉनिटरिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

भवन में आंतरिक व बाह्य विकास कार्यों के अंतर्गत सीमेंट कंक्रीट सड़क, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, जलमल निकासी व्यवस्था, वातानुकूलित प्रणाली, सबमर्सिबल पम्प के साथ बोरिंग, हाई-स्पीड लिफ्ट, पूर्ण विद्युतीकरण, मजबूत बाउंड्रीवाल, एमएस गेट और 160 केवीए क्षमता का डीजल जनरेटर सेट शामिल है। ये सुविधाएं भवन को आपात स्थितियों में भी कार्यशील बनाए रखेंगी।

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार के अनुसार लगभग 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और बाउंड्रीवाल का निर्माण जारी है। लोकार्पण के बाद भवन को पूरी तरह से संचालित कर दिया जाएगा, जिससे राम जन्मभूमि परिसर की निगरानी व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments