Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपरीक्षा देने गई युवती लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

परीक्षा देने गई युवती लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। परीक्षा देने के लिए घर से निकली 21 वर्षीय युवती के वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में युवती की मां की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती बीते तीन जनवरी को महाविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह न तो परीक्षा केंद्र पहुंची और न ही घर वापस लौटी। बाद में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परिजनों को फोन कर बताया गया कि युवती परीक्षा देने के लिए कॉलेज नहीं आई है।

सूचना मिलने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में युवती की काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद युवती की मां ने जैतपुर थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments