Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक की मौत की सूचना पर घर में मचा कोहराम

युवक की मौत की सूचना पर घर में मचा कोहराम


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भाऊ कुआं गांव निवासी एक युवक की कन्नौज जनपद के छिबरामऊ मंडी परिसर में हादसे में मौत हो गई। आलू लादने के दौरान ट्रक से लोहे की रॉड उठाते समय वह ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के अनुसार भाऊ कुआं गांव निवासी 30 वर्षीय विवेक पुत्र मैकूलाल गुरुवार को ट्रक पर क्लीनर के रूप में आलू लादने के लिए छिबरामऊ मंडी गया था। मंडी परिसर में खड़े ट्रक के केबिन से लोहे की रॉड उठाते समय रॉड अचानक ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन से छू गई। करंट लगते ही विवेक झुलसकर नीचे गिर पड़ा।

घटना के बाद ट्रक चालक ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना साथियों ने परिजनों को दी। विवेक अपने परिवार में दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसके बाद निकेश छोटा भाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वह ट्रक पर क्लीनर का काम सीख रहा था, लेकिन इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। मृतक के पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद देर रात तक शव के गांव पहुंचने की उम्मीद है। युवक की असमय मौत से भाऊ कुआं गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments