Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला अस्पताल परिसर में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ अवैध रूप से...

महिला अस्पताल परिसर में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ अवैध रूप से कटवाया गया, मचा हड़कंप


जलालपुर अम्बेडकर नगर। नगर के महिला अस्पताल परिसर में स्थित वर्षों पुराने विशाल पीपल के पेड़ को माफिया तत्वों द्वारा अवैध रूप से कटवाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने न केवल पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी अस्पताल के सीएचसी अधीक्षक तक को नहीं थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अस्पताल परिसर में मौजूद पीपल का यह विशाल पेड़ मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों के लिए छाया व शुद्ध हवा का प्रमुख स्रोत था। इसके बावजूद बिना किसी वैधानिक अनुमति के रातों-रात पेड़ को काट दिया गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया। वन रेंजर स्नेहा मौर्य ने बताया कि पेड़ कटाई में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ वन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति वृक्ष कटान करना दंडनीय अपराध है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों एवं पर्यावरण प्रेमियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही अस्पताल परिसर में पुनः वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय क्षति की भरपाई की मांग उठाई है।

वहीं भाजपा नेताओं ने भी इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पर्यावरण सदस्य केशव प्रसाद श्रीवास्तव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी, नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आनंद जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments