Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिर्मला हास्पिटल के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

निर्मला हास्पिटल के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

◆ पत्रकार के उपर हमले को लेकर कोतवाली अयोध्या में दर्ज हुआ है मुकदमा


◆  स्वास्थ्य विभाग के कार्रवाई की कवरेज करने गए पत्रकार के उपर सोमवार को हुआ था हमला


अयोध्या। निर्मला हास्पिटल के कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज हुई है। कर्मचारियों पर स्वास्थ्य विभाग की कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पत्रकारों में गुस्सा था। जिसको लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद लगातार निर्मला हास्पिटल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्मला हास्पिटल की ओटी को सील करने पहुंची थी। जिसकी कवरेज करने के लिए पत्रकार गए थे। एक चैनल के कैमरामैन राजाबाबू ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह 29 दिसम्बर की रात करीब साढ़े सात बजे साकेतपुरी कालोनी स्थित निर्मला हास्पिटल के पंजीयन निरस्त होने की सूचना पर कवरेज के लिए अपने साथी मुकेश मिश्रा के साथ गया था। यहां मौजूद संदीप सिंह व सचिन ने अपने 8 से 10 साथियों के साथ चैनल की आईडी देखते हुए गाली देना शुरू कर दिया। जब वह अग्रिम हास्पिटल की ओर भागने लगा, तो आरोपियों ने उसे दौड़ा लिया। उससे अग्रिम हास्पिटल के सामने तीन लाख रुपये की कीमत का कैमरा आरोपियों ने छीन लिया। कैमरा को पहले छीनकर जमीन पर पटक दिया, फिर उठाकर भाग निकले। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 352, 324(4), 309(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments