Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवैध प्लाटिंग पर एडीए की कार्रवाई, 150 विस्वा भूमि पर किया गया...

अवैध प्लाटिंग पर एडीए की कार्रवाई, 150 विस्वा भूमि पर किया गया ध्वस्तीकरण


अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 150 विस्वा भूमि पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है। यह कार्रवाई जनपद अयोध्या के विकास प्राधिकरण सीमा क्षेत्र के अंतर्गत की गई।

प्राधिकरण सचिव के अनुसार, मऊ यदुवंशपुर क्षेत्र में आशीर्वाद पुरम के पीछे स्थित लगभग 100 विस्वा भूमि तथा गद्दोपुर मझवा क्षेत्र में लगभग 50 विस्वा भूमि पर बिना स्वीकृत ले-आउट के अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। जांच के बाद नियमों के उल्लंघन को पाए जाने पर संबंधित स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

सचिव ने आम जनमानस को सूचित किया है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्राधिकरण से बिना ले-आउट या मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा भूमि विकास न कराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भूमि का क्रय-विक्रय केवल प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत ले-आउट वाली भूमि का ही किया जाना चाहिए।

अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत ले-आउट की सूची प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे देखकर ही नागरिक भूमि से संबंधित लेन-देन करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या असुविधा से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments