अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की, संचालन हामिद जाफर मीसम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ रहे।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने एसआईआर प्रक्रिया को पूर्ण कराने में लगे सभी बीएलए का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सतर्कता से यह प्रक्रिया पूरी हो सकी है। उन्होंने आगे कहा कि अभी और सजग रहने की जरूरत है, विशेषकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। एसआईआर प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन स्पष्ट रूप से दिखाई दी है। उन्होंने इसे आगे भी बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
बैठक में सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में अपर्णा जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता शावेज जाफरी, प्रदेश व महानगर स्तर के पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।