Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफार्मर रजिस्ट्री न कराने पर रुक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि

फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर रुक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि


अम्बेडकर नगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है। फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले कृषकों की अगली किस्त रुक सकती है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपनिदेशक कृषि ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित हो सकते हैं।

उपनिदेशक कृषि ने जनपद के सभी कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे शीघ्र अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री/किसान बही बनवाएं। इसके अलावा किसान अपने ग्राम पंचायत सहायकों से संपर्क कर या स्वयं अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से सेल्फ मोड ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह कार्य प्रत्येक दशा में अनिवार्य है, अन्यथा भारत सरकार द्वारा भेजी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त स्वतः ही अवरुद्ध हो जाएगी।

फार्मर रजिस्ट्री के दौरान यदि खतौनी या आधार कार्ड में नाम का मिलान नहीं हो पा रहा है, तो उसके संशोधन की व्यवस्था तहसील स्तर पर की गई है। ऐसे किसान जिनका नाम मिसमैच की समस्या के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है, वे संबंधित तहसील में जाकर शीघ्र संशोधन करा लें।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि नाम मिसमैच के मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि किसानों को योजना का लाभ मिलने में कोई बाधा न आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments