Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या1500 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया सांसद खेल प्रतियोगिता का...

1500 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन


◆ डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में हो रहा है प्रतियोगिता का आयोजन


◆ कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स के आयोजित किए जा रहे है मुकाबले


अयोध्या। डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र में हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर उन्होंने आयोजन की शुरुआत की। इसके पश्चात मार्च पास्ट की सलामी ली व 1500 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हवा में गुब्बारे भी छोड़े गए।
प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जिलेभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करती हैं। सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में यह आयोजन एक सशक्त कदम है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 25 दिसम्बर को होगा। समापन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डा. राधामोहन दास अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित  करेंगे। मौके पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, कमलाशंकर पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय बादल राघवेंद्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, देवता पटेल, अशोक मिश्रा, अभिषेक सिंह, दिनेश वर्मा, कप्तान सिंह, इंद्रभान सिंह, विश्वनाथ सिंह, अनूप दुबे, डॉक्टर विवेक सिंह, पंकज द्विवेदी, सरवरे आलम, सुधीर पाण्डेय, नीरज शुक्ला मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments