Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागोली लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, केस दर्ज

गोली लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, केस दर्ज


अयोध्या। जनपद के कोतवाली क्षेत्र अयोध्या अंतर्गत तिहरा माझा गांव में मंगलवार की शाम को गोली लगने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान आलोक वर्मा उर्फ सन्नी पुत्र स्व. रामनरेश वर्मा के रूप में हुई है। वह कक्षा नौ का छात्र था। पुलिस ने इस मामले में अनीश यादव पुत्र अंगद यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम लगभग चार बजे आलोक गांव के कुछ किशोरों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे उसके पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए दशरथ मेडिकल कॉलेज, अयोध्या लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। असलहे की खोज की जा रही है। इसके बाद पता चलेगा की लाइसेंसी या अवैध असलहे से फायर हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

आलोक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में मां, एक छोटा भाई और एक बहन हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments