Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामपथ पर करीब 500 वृक्षों की होगी कटाई, वन निगम काट चुका...

रामपथ पर करीब 500 वृक्षों की होगी कटाई, वन निगम काट चुका है 55 पेड़


◆ सहादतगंज में ट्रैफिक की वजह से पेड़ों को काटने में लग रहा समय


◆ रामपथ पर मौजूद है 700 वृक्ष, 194 की नहीं होगी कटाई


@ रामानुज सिंह रामा


अयोध्या। रामपथ के एक छोर सहादतगंज से पेड़ो की कटाई का काम प्रारम्भ हो गया है। वन निगम की टीम लगातार पेड़ की कटाई कर रही है। लखनऊ मार्ग होने के कारण पेड़ को काटने में ट्रैफिक व्यवस्था से भी दिक्कतें हो रही है। रामपथ पर करीब 700 वृ़क्ष है। जिसमें 500 की कटाई होगी। विभाग की टीम अभी तक 55 पेड़ को काट चुकी है।
मशीनों के माध्यम से वन निगम की टीम पेड़ को लगातार काट रही है। इसमें टैक्टर का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। वन निगम के इकाई अधिकारी दल बहादुर सिंह ने बताया कि वृक्ष को काटते समय विभाग की टीम टैफिक कंट्रोल करती है। इसके साथ में एक एक करके पेड़ को काटा जा रहा है। बड़े वृक्षों को काटने में पहले उसकी टहनियां काटी जायेगी उसके बाद में पेड़ को काटा जायेगा। पेड़ को जड़ सहित समाप्त करने की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ में इस बात का ख्याल भी रखा गया है कि पेड़ को काटने के दौरान पास स्थित भवन को भी कोई नुकसान न हो।
रामपथ पर अधिग्रहीत भवनों को ध्वतीकरण का तेजी से हो रहा है काम – रामपथ पर सरकार द्वारा अर्जित भूमि पर ध्वस्तीकरण की कारवाई तीव्र गति से जारी है। प्रशासन ने बताया कि यहां पर 872 परिसम्पत्तियों के सापेक्ष 799 का बैनामा किया जा चुका है। पुर्नवास हेतु 2241 दुकानदारों में 2190 दुकानदारों को भुगतान किया गया है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments