Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोजित हुई बैठक

स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोजित हुई बैठक

जलालपुर, अंबेडकर नगर।  स्नातक विधान परिषद चुनाव गोरखपुर अयोध्या क्षेत्र की बैठक भाजपा संयोजक केसरी नंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता सहसंयोजक राम दरस उपाध्याय के संचालन में किया गया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक मतदाता को देश और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष मे मतदान करने का अपील किया । साथ ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को संपर्क और वार्ता करके पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए प्रयास करने पर जोर दिया। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी संपूर्ण ऊर्जा के साथ दिन रात एक करके मतदाताओं से संपर्क और संवाद के माध्यम से प्रत्येक वोट को पार्टी के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा नेता अमरनाथ सिंह ,राजाराम मौर्य,सुनील गुप्ता, मुन्ना सिंह अश्विनी कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments