Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअरुण सिंह लगातार नौवीं बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित

अरुण सिंह लगातार नौवीं बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित

अंबेडकर नगर । उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नरायन गुट) के शनिवार को संपन्न हुए जिला कार्यकारिणी के चुनाव में अरुण कुमार सिंह को सर्वसम्मति से पुनः लगातार नौवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।आशाराम वर्मा को लगातार पुनः जिलामंत्री चुना गया। संगठन के कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार पांडेय , संगठन मंत्री के पद पर राम लखन वर्मा,आय व्यय निरीक्षक के पद पर मनोज कुमार सिंह , संरक्षक के रुप में सुशील कुमार सिंह,मीडिया प्रभारी के रुप में अजय मिश्रा का चुनाव किया गया।

जिलाध्यक्ष  अरुण कुमार सिंह   अयोध्या मंडल अध्यक्ष के साथ ही गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि भी है। इस दौरान आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि के रुप में

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चेत नरायन सिंह उपस्थित रहे, साथ मे संगठन के प्रदेशीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह , संगठन के प्रदेशीय मंत्री अजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे पदाधिकारियों ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष का फूल माला से स्वागत कर, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष चेत नरायन सिंह द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments