Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार


अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की तलाश अभियान के तहत सम्मनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उपनिरीक्षक प्रकाश कुमार व उनकी टीम ने 1350 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है। मंगलवार को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक प्रकाश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश गिरी व कांस्टेबल राष्ट्रप्रकाश की संयुक्त टीम ने बसौढी पुल, बृहद ग्राम कटुई जोरियन के पास से आरोपी मोहम्मद नदीम निवासी कुर्की महमूदपुर, थाना सम्मनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 1350 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से सफेद-पीले रंग के झोले में रखा गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पुड़िया बनाने वाला प्लास्टिक पैकेट, कुल 540 रुपये नकद तथा इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद नदीम पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments