Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविष्णुपुरी कॉलोनी में सफाई में लापरवाही पर महापौर सख्त, सफाई सुपरवाइज़र हटाने...

विष्णुपुरी कॉलोनी में सफाई में लापरवाही पर महापौर सख्त, सफाई सुपरवाइज़र हटाने के निर्देश


अयोध्या। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित संभव जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। विष्णुपुरी कॉलोनी, कौशलपुरी वार्ड की सफाई बदहाल होने की शिकायत पर महापौर ने मौके पर ही सफाई सुपरवाइज़र और निरीक्षक को जमकर फटकार लगाई तथा तत्काल सफाई सुपरवाइज़र को हटाने के निर्देश दे दिए। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों और गलियों में गंदगी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्यक्रम में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 प्रकरणों का महापौर ने तत्क्षण समाधान कराया। शेष चार शिकायतें गली और नाली निर्माण से संबंधित थीं, जिनकी जांच कर स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने साफ कहा कि मुख्य मार्गों के साथ-साथ अंदरूनी कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था में सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई में सड़क, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति और नालियों से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। महापौर ने सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी मामलों को तत्काल जांचकर जल्द जारी करने के लिए आदेशित किया।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर्यन शुक्ला, सहायक अभियंता भारत सिंह वर्मा, राजपति यादव, जूनियर अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, अशोक गुप्ता सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments