Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क के किनारे पड़े मिले व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को...

सड़क के किनारे पड़े मिले व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर चौराहे पर रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर गांव निवासी जगतपाल दुबे 42 वर्ष पुत्र शंकर दत्त दुबे रविवार देर रात विजयनगर चौराहे पर नशे की हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में एक बेटी तथा दो बेटे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जैतपुर थाना अध्यक्ष थीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है, हालांकि घटना के संबंध में अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments