जलालपुर अंबेडकरनगर। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को जलालपुर ब्लॉक के डवाकरा हॉल में उप जिला अधिकारी राहुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर नाम हटाने तथा एक स्थान से दूसरे स्थान पर गए मतदाताओं के नामों के सत्यापन पर विस्तृत चर्चा हुई। एसडीएम ने ग्राम पंचायतों से जुड़े ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, रोजगार सेवक तथा पंचायत सहायकों को निर्देशित किया कि दो अलग-अलग मतदाता सूचियों में शामिल एक ही मतदाता के नाम को चिन्हित कर हटाया जाए। साथ ही, निर्वासित एवं फर्जी वोटरों का सत्यापन प्राथमिकता से पूरा किया जाए।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सत्यापन कार्य में लापरवाही करने वाले बीएलओ को ब्लॉक परिसर में बुलाकर डाटा फीडिंग एवं पुनः सत्यापन कराया जाएगा, तथा आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
बैठक में खंड विकास अधिकारी दिनेश राम, एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी, ग्राम पंचायत अध्यक्ष रणधीर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव उपस्थित रहे।