अंबेडकर नगर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने संगठन विस्तार अभियान के तहत मंगलवार को जिले में दो महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा की। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम तिवारी ने नए पदाधिकारियों के नाम घोषित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में यह कदम उठाया।
पार्टी ने सक्रियता व समर्पण को देखते हुए विनोद वर्मा को जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उदय भानु वर्मा को जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। दोनों पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और तत्परता से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।