Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबजरंग दल ने निकाला शौर्य संचलन

बजरंग दल ने निकाला शौर्य संचलन

अयोध्या। बजरंग दल ने शौर्य संचलन निकाला। शौर्य संचलन राम कथा पार्क से प्रारंभ होकर रामपथ होते हुए रामजन्मभूमि के सामने अंगद टीला पर जाकर समाप्त हुआ। तीर्थक्षेत्र पुरम में 28 नवंबर से चल रहे बजरंग दल के क्षेत्रीय वर्ग के क्रम में इसका आयोजन किया गया था।
कई स्थानों पर शौर्य संचलन का पुष्प वर्षा करके स्थानीय लोगो ने स्वागत किया। एक दिसम्बर को बजरंग दल का क्षेत्रीय वर्ग समाप्त हो जाएगा। इस वर्ग में लखनऊ क्षेत्र के सभी चार अवध, गोरक्ष, काशी एवं कानपुर प्रांत के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता किया। जिसमें सभी प्रांत संयोजक, सहसंयोजक प्रांत टोली शामिल रहे। वर्ग में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनोरिया, क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, क्षेत्रीय संयोजक पूर्णेन्दु मौजूद रहे। संचलन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की डेढ़ सौ से अधिक की संख्या बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments