◆ पलिया लोहानी में 4.18 करोड़ से बन रहा केजीबीवी, 70 प्रतिशत निर्माण पूरा
◆ आधुनिक लैब, पुस्तकालय और छात्रावास से लैस होगा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
अयोध्या। हैरिंग्टनगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पलिया लोहानी (पूरा पंडरी) में प्रस्तावित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस विद्यालय पर कुल 4.18 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को सौंपी गई है। शुरुआत 12 नवंबर 2024, लक्ष्य पूर्णता 11 दिसंबर निर्धारित की गई है।ं एक वर्ष में ही 70 प्रतिशत इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
नये केजीबीवी भवन के एकेडमिक ब्लॉक में शामिल मुख्य सुविधाओं में विशाल पुस्तकालय सह गतिविधि कक्ष, अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब, विज्ञान लैब एवं प्रयोगात्मक सामग्री, व्यावसायिक प्रशिक्षण कक्ष, भोजन कक्ष एवं स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, पर्यावरण के अनुकूल खुले और सुरक्षित अध्ययन स्थल, छात्रावास भवन में सुरक्षित एवं स्वच्छ आवास व्यवस्था, बालिकाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समुचित सुविधाए शामिल है। यह नया केजीबीवी कक्षा 6 से 12 तक की 500 से अधिक बालिकाओं को निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का तेजी से निर्माण एवं उन्नयन कराया जा रहा है।