Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedअवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर , अंबेडकर नगर। कटका पुलिस ने एक व्यक्ति को मुखबिर की सूचना पर दस लीटर नाजायज देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कटका थाने के हेड कांस्टेबल अर्जेश कुमार श्रीवास्तव व आशुतोष तिवारी ने क्षेत्र की देखभाल के लिए निकले थे और सीएससी तिराहा सेमरा में मौजूद थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति हाफिजपुर बाजार से सीएससी सेमरा तिराहा की तरफ अपने हाथ में एक प्लास्टिक पीपिया लेकर आ रहा है जिसमें कच्ची शराब है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल पहुंचे और उसे आता देख घेरकर न्यौतारा मोड़ से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक की पीपिया जिसमें 10 लीटर देशी शराब बरामद हुई जिसकी पहचान आजाद अहमद पुत्र हेलाल निवासी हाफिजपुर थाना कटका के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments