Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालल्लन जी ब्रह्मचारी मुमुक्षु आश्रम में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

लल्लन जी ब्रह्मचारी मुमुक्षु आश्रम में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

अयोध्या। रामनगरी के रामघाट हाल्ट (निकट-रेलवे पुल) के महंत लल्लन जी ब्रह्मचारी मुमुक्षु आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे का आयोजन सत्यव्रत ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे संत महंत और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सत्यवत ब्रह्मचारी ने बताया कि इस भंडारे में बड़ी संख्या में संत महंत के साथ-साथ दूर दराज के श्रद्धालुओं और भक्त भी शामिल हुए। जिला अंबेडकर नगर के आश्रम में यज्ञ का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें अयोध्या, मथुरा से लगभग 108 ब्राह्मण आए हुए थे। वहां पर भंडारे के कार्यक्रम होने के बाद अयोध्या धाम में भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जन कल्याण की भावना से किया जाता है। इस भंडारे में अयोध्या गोरखपुर लखनऊ इलाहाबाद के जुड़े हुए भक्तगण शामिल हुए। इस भंडारे के मौके पर ओम प्रकाश दुबे, अनिल दुबे, राम आसरे दास, सर्वेंद्र वीर, विक्रम सिंह, सोमनाथ यादव (शिक्षक ),राम अवध, सुनील, दीनदयाल, शंकर सुमन, आचार्य हरीश शुक्ला, शशांक शुक्ला मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments