Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधरमपुर में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

धरमपुर में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ


अम्बेडकर नगर। कटेहरी क्षेत्र अंतर्गत खेंवार के धरमपुर गांव में रविवार को पांच दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ धूमधाम से हुआ। गायत्री प्रज्ञा मंडल, धरमपुर खेंवार के तत्वावधान में आयोजित इस कलश यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा धरमपुर से आरंभ होकर खेंवार गांव तक पहुंची, जहां गायत्री मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार कथा व अनुष्ठान का समय प्रातः आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायं तीन बजे से शाम छः बजे तक निर्धारित किया गया है। बताया गया कि पांचों दिनों तक अलग-अलग सत्संग, प्रवचन और यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों में महायज्ञ को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति ने शांति, सद्भाव एवं सामाजिक जागरण को उद्देश्य बनाकर इस महायज्ञ का आयोजन किया है। कार्यक्रम का विधिवत समापन 20 नवंबर को विशाल यज्ञ के साथ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments