जलालपुर अंबेडकर नगर। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में जश्न का माहौल रहा । भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए ‘योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारों से पूरा शहर गुंजायमान कर रहे थे।
जश्न के दौरान कई भावुक और उत्साहपूर्ण क्षण देखने को मिले। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि को कार्यकर्ता विकाश निषाद ने मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया, वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने वरिष्ठ नेता संजय सिंह को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी एकजुटता और सौहार्द का अनोखा दृश्य देखने को मिला।
वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर उनकी आस्था की जीत है। हमने विकास और सामाजिक न्याय के मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ा, जिसका परिणाम आज पूरे देश ने देखा। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम बताते हुए कहा, “बिहार अब विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। गरीब, किसान, युवा और महिलाएं सरकार की योजनाओं से सीधे लाभान्वित होंगी। हम सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ते रहेंगे।
जश्न में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें किमो जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, महेंद्र प्रताप चौहान, केशव श्रीवास्तव, मीसम रज़ा, सुरेश गुप्त, विकाश निषाद, शाश्वत मिश्र, धनंजय त्रिपाठी, अजीत निषाद, प्रवीण गौड, मानिक चंद सोनी, राधेश्याम शुक्ल, कृष्ण गोपाल गुप्त, गिरीश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, आशाराम मौर्य, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता और दुर्गेश गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने इस जीत को बिहार के नवनिर्माण और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। जश्न देर शाम तक जारी रहा।