Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादिल्ली धमाके के बाद अलर्ट पर राम नगरी, एसएसपी और डीएम ने...

दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट पर राम नगरी, एसएसपी और डीएम ने संभाली कमान


अयोध्या। दिल्ली में हुए धमाके के बाद अयोध्या में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। संभावित खतरे को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसएसपी गौरव ग्रोवर और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फड ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने अयोध्या के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों का निरीक्षण किया और सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

राम मंदिर परिसर में भी अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे शहर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अयोध्या में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। आईजी, एसएसपी, डीएम सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments