Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहात्मा गोविंद साहब मेले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी तेज

महात्मा गोविंद साहब मेले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी तेज


बसखारी अंबेडकर नगर। पूर्वांचल के ऐतिहासिक महात्मा गोविंद साहब मेले को सकुशल एवं व्यवस्थित संचालित कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। विशेषकर विद्युत व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए विभाग ने व्यापक कार्ययोजना बनाई है।

सोमवार को अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अवधेश यादव ने मेले के स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 400 केवीए का अस्थायी ट्राली ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही मेले परिसर में पहले से लगे दो ट्रांसफार्मरों को सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत जाली से कवर किया जाएगा।

अधिशासी अभियंता ने कहा कि मेले में दुकानदारों को अस्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे और पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति जारी रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विद्युत विभाग के कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे खराबी आने पर तुरंत समाधान हो सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग मेले को बेहतर और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे श्रद्धालु एवं दुकानदार बिना किसी असुविधा के मेले का आनंद उठा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments