Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरथाना दिवस पर फरियादियों को मिली निराशा, नहीं पहुंचे तहसील अधिकारी

थाना दिवस पर फरियादियों को मिली निराशा, नहीं पहुंचे तहसील अधिकारी


जलालपुर अंबेडकर नगर। शनिवार को कोतवाली परिसर में कोतवाल संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में थाना दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन इस दौरान तहसील प्रशासन के किसी भी अधिकारी की अनुपस्थिति से फरियादियों को निराशा हाथ लगी।

कार्यक्रम में कुल चार शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश राजस्व संबंधी मामले रहे। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर गांव की निवासी तरन्नुम जहरा ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में कुवैत में रहते हैं और वह अकेले घर पर रहती हैं। इस बीच विपक्षी पक्ष द्वारा उनकी खतौनी पर जबरन टीन सेट डालकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिसे रोकना आवश्यक है।

वहीं, शिवप्रसाद नामक फरियादी ने शिकायत में कहा कि उनके घर आने-जाने का रास्ता विपक्षी पक्ष ने रोक दिया है, जिससे उन्हें आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

थाना दिवस पर राजस्व कर्मी मौजूद रहे, लेकिन तहसील के किसी अधिकारी की गैरमौजूदगी से फरियादियों में नाराजगी देखी गई। इस मौके पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है और राजस्व कर्मियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments