Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिलाधिकारी से गोविंद दशमी पर स्थानीय अवकाश की मांग

जिलाधिकारी से गोविंद दशमी पर स्थानीय अवकाश की मांग

0
24
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध और जिले के ख्यातिप्राप्त गोविंद साहब मेला के मद्देनजर प्रतिवर्ष दशमी तिथि को होने वाला स्थानीय अवकाश इस वर्ष समाप्त किए जानेपर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश के अयोध्यामंडल अध्यक्ष डॉ.उदयराज मिश्र ने जिलाधिकारी,से उक्त अवकाश को फिर से बहाल करने की मांग की है।

  ज्ञातव्य है कि जिले की आलापुर तहसील अंतर्गत न्यूरी बाजार के पास लोहरा के निकट प्रसिद्ध गोविंद साहब मठ पर प्रतिवर्ष एक माह पर्यंत चलने वाले अति प्रसिद्ध मेले का आयोजन जिला पंचायत,तथा जिलाधिकारी के सौजन्य से उपजिलाधिकारी,आलापुर के पर्यवेक्षण तथा संरक्षण में आयोजित किया जाता है।जिसमें सूबे के विभिन्न जनपदों से लाखों श्रद्धालु यहां आकर पूजा अर्चना करते हुए मन्नतें मांगते हैं।दिलचस्प बात तो यह है कि गतवर्ष तक गोविंद दशमी को स्थानीय मेला अवकाश जिला प्रशासन द्वारा घोषित तातिलनामे में अंकित होता था किंतु इस बार इसे समाप्त कर दिया गया है।

   इस संबंध में लोगों की आस्था के केंद्र गोविंद साहब मठ तथा आयोजित मेले के मद्देनजर उक्त श्री मिश्र ने जिलाधिकारी से उक्त निरस्त अवकाश को पुनः बहाल करने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here