Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक देने का आरोप, सात के...

ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक देने का आरोप, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसमापुर निवासी साफिया खातून ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और एकतरफा तीन तलाक देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसकी शादी 15 अप्रैल 2013 को मुसलमान रीति-रिवाज के अनुसार जमाल हाशिम निवासी चक सिक्ठी थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति जमाल हाशिम, सास हबीबु निशा, ससुर सलाहुद्दीन, देवर बेलाल हाशमी, नेहाल हाशमी और ननद जेबा जवी द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

साफिया के अनुसार प्रताड़ना की वजह से उसका स्वास्थ्य भी बिगड़ गया और वह थायराइड व डायबिटीज की मरीज हो गई। कई बार मारपीट कर घर से निकाल देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि इसी वर्ष 30 सितंबर को थाना मुबारकपुर में लिखित समझौता होने के बाद वह भाई के साथ इलाज कराने मायके आ गई थी। लेकिन इसके दूसरे ही दिन एक अक्टूबर तथा फिर एक नवंबर को पति ने रजिस्ट्री के माध्यम से एकतरफा तीन तलाक का नोटिस उसके मायके भेज दिया।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने फोन पर बात करने का प्रयास किया तो पति तथा ससुरालीजनों ने कॉल उठाना बंद कर दिया और रिश्ते खत्म करने की बात कहते हुए दूसरी शादी की तैयारी में लग गए। जिससे उसके और उसकी 14 वर्षीय बेटी के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments