◆ “विजेता का यश बढ़ता है, देश का गौरव भी” — चंपत राय
◆ “ खेलों से बनता है अनुशासित और ऊर्जावान समाज” —वेद प्रकाश
अयोध्या। मुक्केबाजी के रोमांच और जोश से शनिवार को पूरा अयोध्या शहर सराबोर हो उठा, जब सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के मैदान में “के.एस.ई. कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025” का रंगारंग शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दोनों अतिथियों ने मुक्केबाजों से हाथ मिलाकर उनके मनोबल को ऊँचा किया और खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।




प्रतियोगिता के पहले दिन दो सत्रों में मुकाबले आयोजित हुए। उद्घाटन सत्र में कुल 17 रोमांचक मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने दमदार पंच और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन किया।
