Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिना कार्य कराए रिबोर का भुगतान? ग्राम प्रधान व सचिव पर फर्जी...

बिना कार्य कराए रिबोर का भुगतान? ग्राम प्रधान व सचिव पर फर्जी निकासी का आरोप


जलालपुर अंबेडकर नगर। विकासखंड जलालपुर के ग्राम मंगुराडिला में हैंडपंप रिबोर कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सदस्य आशाराम ने ग्राम प्रधान और सचिव पर बिना कार्य कराए रिबोर के नाम पर धन निकासी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

शिकायत के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत से रिबोर कार्य के नाम पर दो बार भुगतान किया गया। 21 मार्च 2024 को 39,650 तथा 14 जनवरी 2025 को 39,455 की राशि निकाली गई। हालांकि गांव में रिबोर कार्य वास्तव में कहां हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

शिकायत में यह भी आरोप है कि कागजों में अरविंद कुमार पुत्र रामदीन के नाम से रिबोर दिखाया गया है, जबकि गांव में इस नाम का कोई व्यक्ति मौजूद ही नहीं है। इससे संदेह जताया जा रहा है कि एक ही स्थान पर दोबारा रिबोर दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

शिकायतकर्ता आशाराम का कहना है कि यदि रिबोर कार्यों की व्यापक जांच की जाए तो लाखों रुपये की गड़बड़ी सामने आ सकती है। इस संबंध में एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी ने कहा कि प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments