Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअभिभावक अब रोजाना जान सकेंगे अपने शिशु की स्वास्थ्य स्थिति, एस एन...

अभिभावक अब रोजाना जान सकेंगे अपने शिशु की स्वास्थ्य स्थिति, एस एन सी यू जारी करेगी हेल्थ बुलेटिन


अम्बेडकर नगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के विशिष्ट नवजात शिशु देखभाल इकाई में भर्ती गंभीर अवस्था वाले नवजात शिशुओं की स्थिति अब उनके अभिभावकों को प्रतिदिन बताई जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग द्वारा दैनिक हेल्थ बुलेटिन जारी करने की पहल की गई है, जिससे प्रत्येक शिशु के उपचार, प्रगति और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी अभिभावकों को नियमित तौर पर मिल रही है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.एन. यादव ने बताया कि यह व्यवस्था न केवल पारदर्शिता बढ़ा रही है, बल्कि अभिभावकों और चिकित्सकों के बीच विश्वास एवं संवाद को भी मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि कई बार अभिभावक शिशु की स्थिति को लेकर चिंतित रहते हैं, ऐसे में दैनिक जानकारी उपलब्ध होने से उनकी चिंता काफी कम होती है।

एसएनसीयू की इस पहल से अस्पताल प्रशासन की जवाबदेही बढ़ी है और सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया जा रहा है। अभिभावकों ने भी इसे एक सराहनीय कदम बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments