Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपारिवारिक विवाद में पिता व चाचा पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में पिता व चाचा पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार


अंबेडकर नगर। पारिवारिक विवाद में पिता और चाचा को गोली मारकर फरार हुए आरोपी को थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

घटना दो नवंबर की रात की है। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कादीपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान प्रिंस मौर्य पुत्र रामनरायन मौर्य ने अपने पिता एवं चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मामले में थाना स्थानीय पर मुकदमा  दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम को मुखबिर से मिली जानकारी पर आरोपी को शुक्रवार को समडीह टावर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस भी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी प्रिंस मौर्य मूलतः ग्राम जगदीशपुर कादीपुर का निवासी है तथा वर्तमान में ग्राम उम्मरपुर थाना बेवाना में रह रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अक्षय कुमार पटेल, उ.नि. दिनेश कुमार, का. अनिल अक्षयलाल यादव, का. हिमांशु सोलियान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments