Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर

रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर


प्रतिष्ठित कंपनियों ने किया चयन, योग्य अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र


अयोध्या। सेवायोजन विभाग और झुनझुनवाला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महापौर डॉ. गिरीश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सहायक सेवायोजन अधिकारी देवदत्त कुमार और संस्थान की निदेशक मीनाक्षी मोदी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

मेले में टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रिकल, पर्सनल हेल्थ केयर, एमआरएफ टायर्स, अपोलो टायर्स, बीकेटी टायर्स, एक्सिस बैंक, एलआईसी सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

महापौर डॉ. गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि झुनझुनवाला समूह युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी मददगार साबित होते हैं।

इस अवसर पर सहायक सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनकर कुमार, रामकुमार द्विवेदी (सुल्तानपुर), प्रीति मिश्रा (अम्बेडकर नगर), अनुपमा रानी (अमेठी), धर्मेंद्र (बाराबंकी), डॉ. गिरिजेश त्रिपाठी, डॉ. आयुष्मान त्रिपाठी, डॉ. सरिता मिश्रा, विमल सिंह यादव, हुमा अफरोज, अनुराधा शुक्ला और उर्वशी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments