Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर अयोध्या में होगा सामूहिक गायन, सरदार...

 वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर अयोध्या में होगा सामूहिक गायन, सरदार पटेल जयंती पखवारे में निकलेगी राष्ट्रीय एकता दौड़


◆ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता बोले – वंदे मातरम् ने आज़ादी के संग्राम में फूंकी थी राष्ट्रभक्ति की ज्वाला


अयोध्या। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के लिखे जाने के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अयोध्या महानगर में भी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे। यह जानकारी नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम्  स्वतंत्रता संग्राम का विजय मंत्र था, जिसकी गूंज ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। इस अवसर पर अयोध्या महानगर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर में नगर निगम तिलक हॉल में सात नवम्बर शुक्रवार प्रात दस बजे से सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन होगा। विधायक ने बताया कि पार्टी संगठन सामाजिक और राष्ट्रवादी कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 15 से 17 नवंबर तक “विधायक खेल प्रतियोगिता” आयोजित की जाएगी, जिसमें कबड्डी, वालीबॉल, खो-खो और कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना और राष्ट्रभक्ति का संचार करना है।

नगर विधायक ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूट न जाए।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पखवारे में 8 किलोमीटर लंबी “राष्ट्रीय एकता दौड़” का आयोजन किया जाएगा, जो पूरा बाजार के हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर गंगौली चौराहे तक जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के चार पड़ाव रहेंगे—पहला रहेरवा, दूसरा हनुमान मंदिर बिल्हर घाट, तीसरा दुर्गापुर स्थित महाविद्यालय और अंतिम पड़ाव गंगौली चौराहा। प्रत्येक पड़ाव पर स्थानीय नागरिकों को जोड़ा जाएगा और सरदार पटेल के कृतित्व व योगदान पर चर्चा की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान अनीता सिंह, महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, अमल गुप्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments