Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबडेपुर डिहवा गांव में तालाब पर अवैध निर्माण की शिकायत, ग्रामीणों ने...

बडेपुर डिहवा गांव में तालाब पर अवैध निर्माण की शिकायत, ग्रामीणों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर ब्लॉक के बडेपुर डिहवा गांव में तालाब की भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता को शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

गांव के जालंधर, रामकेवल, रामरूप, रामसहाय, रमाशंकर, चंद्रकेश समेत दर्जनों ग्रामीणों ने पत्र में बताया कि बडेपुर के डिहवा पुरवा में स्थित तालाब घरौनी में दर्ज है और इस तालाब में पूरे क्षेत्र का पानी एकत्र होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि हीरालाल नामक व्यक्ति द्वारा तालाब की भूमि पर स्थाई पक्का मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इससे तालाब का अस्तित्व समाप्त होने और बारिश के दौरान बाढ़ का पानी गांव में घुसने का खतरा बढ़ गया है, जिससे जनधन की हानि की संभावना बनी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि मामले की जानकारी ग्राम प्रधान विनोद कुमार को भी दी गई है। साथ ही उप जिलाधिकारी जलालपुर से अवैध निर्माण को तत्काल रोकने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।  उपजिला अधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि अवैध अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments