Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बसखारी मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में मिला बाइक मिस्त्री का शव, पुलिस...

बसखारी मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में मिला बाइक मिस्त्री का शव, पुलिस जांच में जुटी

0
8
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के बसखारी मार्ग स्थित पुरानी चुंगी के पास बुधवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजय  निवासी अशरफपुर मजगवा के रूप में हुई है, जो बाइक मिस्त्री का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, अजय रोज़ की तरह बुधवार को अपनी चुंगी के पास स्थित बाइक मैकेनिक की दुकान पर गया था। देर रात स्थानीय लोगों ने उसे अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और अजय को निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनुप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोग युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here