Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक...

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील सभागार में बुधवार को उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा करना रहा।

उपजिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का यह पुनरीक्षण कार्य चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

एसडीएम ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट  नियुक्त करें, ताकि वे बूथ लेवल अधिकारियों की सहायता से पुनरीक्षण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करा सकें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का मुद्रण, वितरण, मिलान व संकलन कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।

उपजिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध व अद्यतन बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए और डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान पहचान के लिए 12 प्रकार के दस्तावेजों को मान्यता दी है, जिनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर तहसीलदार गरिमा भार्गव, नायक तहसीलदार, कांग्रेस नेता सुनील सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, केशव प्रसाद श्रीवास्तव, सपा नेता अखिलेश यादव समेत विभिन्न दलों के पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments