Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछठ महापर्व की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा...

छठ महापर्व की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश


जलालपुर, अंबेडकर नगर। आगामी छठ महापर्व को लेकर जलालपुर नगर के शिवाला घाट पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घाट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि छठ पर्व आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने घाट परिसर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि पूजा के समय किसी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो।

एसडीएम राहुल गुप्ता ने घाट की सीढ़ियों, बैरिकेडिंग, जलस्तर और विद्युत व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध बनी रहे और भीड़-भाड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने नगर पालिका को निर्देशित किया कि घाटों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और अस्थायी प्रकाश व्यवस्था का कार्य समय पर पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार, नगर पालिका के कर्मचारी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments