Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपारिवारिक विवाद के चलते तीन बच्चों की मां ने तोड़ा दम, मरने...

पारिवारिक विवाद के चलते तीन बच्चों की मां ने तोड़ा दम, मरने से पहले सास और देवरानी पर ज़हर खिलाने का लगाया आरोप


बसखारी अंबेडकर नगर। पारिवारिक विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ खाने से तीन बच्चों की मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मरने से पहले मृतका ने अपनी सास ज्ञानमती व देवरानी रंजन पर जहर खिलाने का बयान भी दिया है।जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना बीती रात बसखारी थाना क्षेत्र के घेरवा मरौचा गांव की बताई जा रही है। जहां पर गुरुवार की रात लगभग दस बजे के करीब  मधु देवी पत्नी संजय कुमार उम्र लगभग 32 वर्ष  की हालत अचानक बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों व परिजनों के द्वारा मधु की हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे बसखारी स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी  और फिर मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व शुक्रवार को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि  लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मृतका के पिता इंद्रबली, भाई मनीष निवासी भिदूण व जिला पंचायत सदस्य अंगद निषाद व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मधु ने अपनी मौत से  पहले अपनी  सास ज्ञानमती उम्र लगभग 65 वर्ष व देवरानी रंजना देवी पर  जहर खिलाने का बयान भी दिया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि उस वीडियो की पुष्टि अयोध्या समाचार नहीं करता है।वहीं सूचना पाकर मौके पर बसखारी पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। जिसने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेते हुए जरूरी लिखा पढ़ी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका का पति संजय कुमार रोजी-रोटी के सिलसिले में कहीं बाहर रहता है।मृतका की एक बेटी साक्षी उम्र लगभग 15 वर्ष, दो पुत्र शाश्वत 8 वर्ष,अनुराग 6 वर्ष है। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के पिता इंद्रबली के प्रार्थना पत्र पर बसखारी पुलिस ने सास ज्ञानमती  पत्नी घरभरन व देवरानी रंजना देवी पत्नी संजीव कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।वही इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments