Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानौवें दीपोत्सव में फिर बनाए गये दो नए रिकॉर्ड

नौवें दीपोत्सव में फिर बनाए गये दो नए रिकॉर्ड


◆ 26 लाख, 17 हजार 215 दीपों से जगमगाई प्रभु की नगरी, ड्रोन से हुई दीपों की गणना


◆ 2128 वेदाचार्यों, अर्चकों व साधकों ने एक साथ की सरयू मैया की आरती


अयोध्या। सरकार ने रामनगरी में रविवार को अपना पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2017 में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव का आयोजन कराया और साल दर साल इसे नई ऊंचाइयां दीं। दीपोत्सव ने प्रतिवर्ष नया कीर्तिमान स्थापित किया। नौवें दीपोत्सव में अयोध्या ने फिर से दो नए रिकॉर्ड बनाए। नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2025 में 26 लाख, 17 हजार 215 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। 2024 में प्रभु की नगरी 25,12,585 दीपों से जगमगाई थी। दूसरा रिकॉर्ड सरयू मैया की आरती का रहा, जहां इस वर्ष एक साथ 2128 वेदाचार्यों, अर्चकों व साधकों ने सरयू मैया की आरती की। ड्रोन से की गई दीपों की गणना के उपरांत दीपोत्सव ने नया कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस ’भव्य दीपोत्सव’ को देखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को फिर से विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में योगी सरकार के नेतृत्व में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, इससे जुड़े महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों के शिक्षकों व छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं, साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पर्यटन-संस्कृति, सूचना विभाग समेत सभी की महती भूमिका निभाई। दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही ’श्री राम जय राम जय जय राम’ के जयघोष के साथ एक-एक कर 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या ’जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। पर्यटन-संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व प्रमुख सचिव (पर्यटन-संस्कृति) अमृत अभिजात ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमाण पत्र सौंपा। योगी आदित्यनाथ ने दोनों प्रमाण पत्र ऊपर उठाकर सभी का अभिवादन करते हुए प्रसन्नता जाहिर की।


वर्ष दर वर्ष बढ़ती गई समृद्धि


2017- 1.71 लाख
2018- 3.01 लाख
2019- 4.04 लाख
2020- 6.06 लाख
2021- 9.41 लाख
2022- 15.76 लाख
2023- 22.23 लाख
2024- 25.12 लाख
2025- 26.17 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बना। योगी सरकार में हर वर्ष बढ़ते दीपों के साथ प्रदेश व देश की समृद्धि बढ़ती गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments