Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव की तैयारियों का विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

दीपोत्सव की तैयारियों का विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया निरीक्षण


अयोध्या। आगामी दीपोत्सव को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियाँ पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। शुक्रवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने विभिन्न स्थलों पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दोनों ने रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, आरती घाट और आतिशबाज़ी स्थल का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राम कथा पार्क में निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने उन्हें तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे दीपोत्सव के सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हों।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का उत्सव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में यह पर्व विश्व स्तर पर अयोध्या की पहचान बना चुका है। नगर की जनता के सहयोग से इस वर्ष का दीपोत्सव अब तक का सबसे भव्य होगा।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या के गौरव का प्रतीक बन चुका है। भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या की सच्ची आत्मा—‘आस्था, स्वच्छता और सेवा’—का अनुभव हो।

अधिकारियों ने बताया कि दीपोत्सव से जुड़ी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और निर्धारित समय पर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान बाल कृष्ण वैश्य, मुकेश तिवारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments