Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान मॉडल, निबंध और क्विज़...

डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान मॉडल, निबंध और क्विज़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय, जलालपुर में पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान मॉडल, निबंध लेखन और विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में असरा मरियम कक्षा 6, तसमिया फातमा कक्षा 6 और युसरा हबीब कक्षा 7 ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार क्षमता से सभी को प्रभावित किया।

निबंध प्रतियोगिता में फातमा जहरा, नमरा मरियम और इसरा एरम  ने डॉ. कलाम के जीवन और विचारों पर अपने विचारों की सुंदर अभिव्यक्ति दी। वहीं विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता में जिकरा एरम, इकरा फातमा और काव्या कक्षा सात ने अपनी ज्ञान-प्रतिभा का परिचय दिया।

तीनों प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति की सक्रिय सदस्य लक्ष्मी देवी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में शालिनी, प्रतिभा, सोनाक्षी, अर्पिता, खुशी एवं अदीफा अशरफ को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक डा. मोहम्मद असअद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए डा. कलाम के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डा. कलाम की तरह कठिन परिश्रम, ईमानदारी और लगन से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments