Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम


जलालपुर अम्बेडकर नगर। रिश्तेदारी में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने पुत्र के साथ बाइक से जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, मालीपुर थाना क्षेत्र के जगतूपुर बिल्टई गांव निवासी सत्यम गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता अपनी मां मंजू देवी 50 के साथ गुरुवार दोपहर बाइक से जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर चौराहे पर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

हादसे में मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि बाइक सवार पुत्र को मामूली चोटें आईं। परिजनों और राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल नगपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाज़ुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंजू देवी की मौत हो गई।

इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनमें पुत्री की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments