Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला सशक्तिकरण को लेकर जलालपुर पुलिस चला रही जागरूकता अभियान, स्कूल में...

महिला सशक्तिकरण को लेकर जलालपुर पुलिस चला रही जागरूकता अभियान, स्कूल में चौपाल का आयोजन


जलालपुर अम्बेडकर नगर। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत जलालपुर कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम सड़क से लेकर स्कूलों और गांव-मोहल्लों तक जाकर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक कर रही है।

इसी क्रम में रविवार को जलालपुर के वाजिदपुर स्थित जीआरएसएस इंटर कॉलेज में एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल की अगुवाई कोतवाली जलालपुर की उपनिरीक्षक ममता यादव ने की। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्राएं व ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

उपनिरीक्षक ममता यादव ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिससे अब महिलाएं दिन-रात निर्भीक होकर आवागमन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 इमरजेंसी, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 एम्बुलेंस और 108 आपातकालीन सेवा जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर निःशुल्क कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि कॉल करने के 15 से 20 मिनट के भीतर पुलिस या संबंधित सहायता सेवा मौके पर पहुंच जाती है। इसके साथ ही ममता यादव ने साइबर अपराधों के प्रति भी सतर्क किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर खुद को सीबीआई, पुलिस, बैंक अधिकारी या गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं और ओटीपी या बैंकिंग जानकारी मांगते हैं। ऐसे मामलों में सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। यदि कोई साइबर अपराध घटित हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई हो सके और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

इस अवसर पर महिला सिपाही शगुफ्ता, सिपाही सुभाष व महेंद्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और महिलाओं ने भी पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा से संबंधित सवाल पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments