Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
13
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है, जहां से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी अचानक लापता हो गई थी।

छात्रा की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 अगस्त की सुबह उनकी बेटी विद्यालय के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल न पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद छात्रा का कुछ पता नहीं चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सचिव राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी पेठिया मलिकपुर थाना जलालपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस को छानबीन के दौरान सूचना मिली कि आरोपी जलालपुर-अकबरपुर रोड पर हाथी पार्क के पास देखा गया है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here