Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेव इंद्रावती महाविद्यालय की दो छात्राओं को मिला स्वर्ण पदक

देव इंद्रावती महाविद्यालय की दो छात्राओं को मिला स्वर्ण पदक

अम्बेडकर नगर। देव इंद्रावती महाविद्यालय की दो मेधावी छात्राओं ने शैक्षिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए महाविद्यालय का नाम पूरे जनपद में रोशन किया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर परीक्षाओं में एम.ए. चित्रकला की छात्रा स्मिता यादव एवं एम.एससी. जन्तु विज्ञान की छात्रा निधि यादव ने अपने-अपने विषयों में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर कुलाधिपति स्वर्ण पदक अर्जित किया।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि महाविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता एवं समर्पित शिक्षण पद्धति का प्रमाण है। छात्राओं की इस सफलता पर महाविद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राणा रणधीर सिंह, निर्देशिका डॉ. रंजना सिंह, सचिव राजेश सिंह एवं प्राचार्य डॉ. ए.बी. सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देगी।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों डॉ. बीरबल शर्मा, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. प्रभाकर तिवारी, डॉ. पवन सिंह, डॉ. सलीम खान सहित समस्त स्टाफ ने दोनों छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments